41वीें राष्ट्रीय जूनियर बालक हैण्डबॉल चैंपियनशिप के लिए यूपी टीम घोषित

लखनऊ के भारत भारती बनाए गए टीम के कप्तान

लखनऊ। आगामी 20 से 25 फरवरी तक इंफाल (मणिपुर) में होने वाली 41वीें राष्ट्रीय जूनियर बालक हैण्डबॉल चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश टीम का कप्तान लखनऊ के भारत भारती को बनाया गया है। टीम का शिविर केडी सिंह बाबू स्टेडियम में गत आठ फरवरी से लगा था। कैंप की समाप्ति के बाद उत्तर प्रदेश की टीम की घोषणा आज उत्तर प्रदेश हैंण्डबॉल एसोसिएशन के महासचिव आनन्देश्वर पाण्डेय और जितेंद्र यादव (क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी, लखनऊ) ने करने के साथ टीम में शामिल खिलाड़ियों को ट्रैक सूट व किट प्रदान कर उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कामना की। चयनित टीम 16 फरवरी को इंफाल के लिए रवाना हो गई। महासचिव श्री आनन्देश्वर पाण्डेय ने बताया कि उत्तर प्रदेश टीम का कप्तान लखनऊ के भारत भारती को बनाया गया है।

चयनित टीम इस प्रकार हैंः-

अमित शर्मा, आयुष वर्मा (मऊ), विजय यादव (अयोध्या), प्रदीप (आगरा), भारत भारती (लखनऊ), दीपेश कुमार, प्रवेश उपाध्याय (गोरखपुर), शुभम सिंह, शुभम कुमार (वाराणसी), मो.आसिफ (झांसी), विजेन्दर यादव (अमेठी छात्रावास), गंगा, सोनू कुमार (मेरठ), अभिषेक (मिर्जापुर), टीम कोचः नफीस अहमद (गोरखपुर), टीम मैनेजरः जीशान (लखनऊ)।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube