51 साल पहले Sholay का कल्ट गाना गाते-गाते रह गए थे Kishore Kumar

आर.डी बर्मन (R.D Burman) उर्फ पंचम दा खुद भी गायक थे, लेकिन उन्होंने ज्यादातर गाने सिंगर्स से गवाएं हैं। किशोर कुमार हमेशा उनकी लिस्ट में नंबर 1 पर रहते थे। किशोर कुमार ने पंचम दा के लिए मस्ती भरे गानों से लेकर रोमांटिक और दुखभरे गानों को भी आवाज दी।

किशोर कुमार 70s का एक और गाना गाने वाले थे। इस गाने का म्यूजिक आरडी बर्मन ही बना रहे थे। जब वह इस गाने को तैयार कर रहे थे तो उन्होंने अपनी आवाज में इसे रिकॉर्ड किया। यह सिर्फ स्क्रैच रिकॉर्डिंग थी। वास्तव में यह गाना किशोर कुमार (Kishore Kumar) ही गाने वाले थे।

किशोर कुमार गाने वाले थे हिट गाना
यह गीत था शोले फिल्म का ‘महबूबा महबूबा’ गाना। इंडियन मेमोरी प्रोजेक्ट के मुताबिक, किशोर कुमार के एक रिश्तेदार ने खुलासा किया था कि जब पंचम दा ये गीत बना रहे थे, तब संगीतकार के मामा ने कहा था कि यह गीत उन्हें ही गाना चाहिए था। मगर तब वह इस बात के लिए सीरियस नहीं थे। गाना बनकर तैयार हो गया।

पंचम दा को रिकॉर्ड करना था गाना
फिर आई रिकॉर्डिंग की घड़ी। पंचम दा गाना रिकॉर्ड करने स्टूडियो पहुंचे। किशोर कुमार को गाने को आवाज देनी थी। मगर किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। यह गाना आरडी बर्मन को ही गाना पड़ा। दरअसल, उस दिन किशोर कुमार स्टूडियो लेट पहुंचे। तब पंचम दा ने वह गाना गाया।

डायरेक्टर को पसंद आया था गाना
इस गाने को शोले के डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने पंचम दा की आवाज में सुना तो खुशी से झूम उठे और कह दिया कि वह उनकी ही आवाज में यह गाना फिल्म में रखेंगे। इस कल्ट क्लासिक गाने को हेलेन पर फिल्माया गया था।

इस आइटम नंबर के बोल को आनंद बख्शी ने लिखे थे, जबकि आवाज और म्यूजिक आरडी बर्मन का था। यह गाना 51 साल बाद भी कल्ट क्लासिक है। आज भी लोग इस गाने पर झूमते हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube