7 साल पुरानी ड्रामा पीरियड Netflix पर बनी टॉपर

ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर हमेशा की तरह इस वीक भी टॉप-10 ट्रेंडिंग फिल्मों की चर्चा हो रही है, जो भारत में धड़ल्ले से देखी जा रही है। अक्सर लेटेस्ट रिलीज फिल्में टॉप-5 की कैटेगरी में शामिल रहती हैं, इसके बाद कई बार आपको पुरानी फिल्में ट्रेंडिंग की सूची में नजर आएंगी।

ऐसा ही कुछ फिलहाल ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल रहा है। मौजूदा समय में नेटफ्लिक्स पर हिंदी सिनेमा की एक फ्लॉप जमकर ट्रेंड कर रही है, जो साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। आइए जानते हैं कि वह कौन सी मूवी है।

नेटफ्लिक्स पर छाई ये फ्लॉप फिल्म
मनोरंजन के प्रमुख साधन के तौर पर इस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को भारत में काफी वरीयता दी जाती है। इंडियन ऑडियंस नेटफ्लिक्स पर नई और पुरानी फिल्में-वेब सीरीज देखना काफी पसंद करती है। इस आधार पर 7 साल पुरानी एक फिल्म इन दिनों नेटफ्लिक्स पर छाई हुई है, जिसका नाम है कलंक (Kalank)।

जी हां वरुण धवन, आलिया भट्ट, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य रॉय कपूर, माधुरी दीक्षित और कुणाल खेमू जैसे कलाकारों से सजी कलंक एक ड्रामा पीरियड लव स्टोरी थ्रिलर थी, जो साल 2019 में तो बॉक्स ऑफिस पर असफल रही, लेकिन बाद में टीवी और ओटीटी पर आकर ये कल्ट बन गई है।

मौजूदा समय में निर्माता करण जौहर की कलंक नेटफ्लिक्स पर नंबर-6 पर ट्रेंड कर रही है, जो ये बताने के लिए काफी है कि आज भी इस फिल्म की कहानी को दर्शक पसंद करते हैं और इसी वजह ये एक मस्ट वॉच मूवी के तौर पर नेटफ्लिक्स पर अपना दबदबा कायम किए हुए है।

क्या है कलंक की कहानी?
बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अभिषेक वर्मन ने कलंक की कहानी को लिखा था और इसका डायरेक्शन भी किया था। मूवी में भारत के विभाजन के दौर को दर्शाया गया है, जिसमें एक अमीर खराने की बहू और एक दूसरे धर्म के लड़के के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की कहानी दिखाई गई है, जिनकी प्रेम कहानी विभाजन की हिंसा की वजह से अधूरी रह जाती है। मूवी के शानदार गानों ने भी इसे कल्ट बनाने में अहम योगदान दिया है।

This song is one of three known Pink Floyd songs to refer to an eiderdown, better known to Americans as a comforter. We take them for granted and we're already looking for the next big thing. The village of Lake in the Hills is also offering daycare in the case of a strike. The limiting factor however is dry air surrounding this area. PT occurs in pre-pubescent females, under the age of 8, having a peak occurrence in the first two years of life. Thus, the murderer is often the one who gains by the murder cf. Sam turns the plane around to help the now-trapped Edith, who is in a shootout with Lester's henchmen. In another study, the normalization time for the cytopenia was observed to be wk. Bowls Club Indoor : Netherlands Summer and winter indoor bowling. The Variant Helmet is still the most "streetable" DS helmet on the market with it's aggressive open air approach to a visor peak making a stable helmet at speed. Generally, "freedom of speech prohibits the government from telling people what they must say". In September, the BCV reportedly changed its inflation rate calculation methods from the more common Laspeyres price index to the Fisher price index. Performance technology keeps your body cool and feeling good.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube