72 वर्षीय फ्रेंच फोटोग्राफर ज्यां-क्लाउड अनोर्लट के उपर आरोप सिध्द होने के बाद इस साल नहीं दिया जाएगा साहित्य से जुड़ा यह पुरस्कार ।

 यौन उत्पीड़न के चलते विवाद में घिरे फ्रेंच फोटोग्राफर ज्यां-क्लाउड अनोर्लट के उपर आरोप सिध्द हो चुका है। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार इस 72 वर्षीय फोटोग्राफर को दुष्कर्म के आरोप में दो साल जेल की सजा सुनाई गई है। आरोप सिध्द होने के बाद इस साल नहीं दिया जाएगा साहित्य से जुड़ा यह पुरस्कार ।2011 में एक दुष्कर्म मामले में एक स्वीडिश कोर्ट ने फोटोग्राफर को दोषी पाया है। अनोर्लट के उपर दुष्कर्म के दो आरोप लगे थे। हालांकि वे दूसरे मामले से आरोपमुक्त हो गए हैं। 

1996 से 2017 के बीच इस फोटोग्राफर पर 17 महिलाओं ने यौन दुराचार का आरोप लगाया है। एकेडमी  की सदस्य और अनोर्लट की पत्नी कैटरीना फोर्सटेंसन ने इस आरोप के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

इस गंभीर आरोप के चलते स्वीडिश एकेडमी ने 2018 अवार्ड को अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया है। अगले साल इस अवार्ड के दो विजेता घोषित किए जाएंगे। दूसरे विश्व युध्द के बाद यह पहला ऐसा मौका होगा जब इस पुरस्कार समारोह स्थगित करना पड़ा। चूंकि यह एकेडमी केवल साहित्य से जुड़ी पुरस्कारों से संबंधित है इस वजह से इसका प्रभाव अन्य किसी पुरस्कार पर नहीं पड़ेगा।  

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube