80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ 33 साल के युवक ने किया दुष्कर्म

आजकल बढ़ते अपराध के मामले सभी को हैरान कर रहे हैं. अब जो मामला सामने आया है वह दिल्ली का है. जी दरअसल दिल्ली के छावला इलाके में एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है और इस घटना के सामने आते ही हड़कंप मच गया है. जी दरअसल यहाँ 80 साल की बुजुर्ग महिला के साथ 33 साल के युवक ने दुष्कर्म को अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक इस दौरान पीड़िता उसे लगातार छोड़ने के लिए कहती रही लेकिन दरिंदा नहीं माना और उसने बूढी महिला की आबरू को तार तार कर डाला.

बताया जा रहा है जब बूढी महिला ने विरोध किया तो युवक ने उसकी पिटाई भी की. वहीँ इस बीच गांव के कुछ लोगों को इस बारे में पता चला और उन्होंने आरोपी को रंगे-हाथ पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस मामले में छावला थाना पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया है और उसके दुष्कर्म और मारपीट का मामला फायर कर उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस मामले में अब इलाज के बाद बुजुर्ग महिला को भी अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है. इस मामले के बारे में बात करते हुए पुलिस ने कहा, आरोपी की पहचान रेवला खानपुर निवासी सोनू (33) के रूप में हुई है और वह पलंबर है.

छावला की रहने वाली 80 साल की बुजुर्ग महिला बीते सोमवार शाम अपने घर के बाहर दूध वाले के इंतज़ार में खड़ी थी. इसी बीच सोनू उसके पास आया और कहा कि आज दूधवाला नहीं आएगा. उसने कहा वह उसे दूध वाले के पास ले जाएगा. उसके बाद सोनू बुजुर्ग महिला को साथ लेकर रेवला खानपुर पहुंचा और वहां एक सुनसान जगह पर उसने महिला संग दुष्कर्म को अंजाम दिया. अब इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube