आइए जानते हैं कैसे बनाते हैं नींबू का अचार

अचार खाने का स्वाद बढ़ा देता है। कुछ लोग खाने के फीकेपन को दूर करने के लिए खाने के साथ अचार खाते हैं। अचार की वैरायटी की बात करें, तो नींबू का अचार खाने को चटपटा बनाने के साथ पेट के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए, जानते हैं कैसे बनाते हैं नींबू का अचार-
सामग्री : 800 ग्राम नींबू 150 ग्राम नमक तीन चौथाई बड़ा चम्मच हल्दी पाउडर ढाई बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर डेढ़ बड़ा चम्मच साबुत जीरा डेढ़ बड़ा चम्मच मेथी दाना 1 बड़ा चम्मच राई 2 बड़ा चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ आधा बड़ा चम्मच हींग पाउडर विधि :  -नींबुओं को धोकर कपड़े से पोछ लें। ध्यान रखें नींबू पर पानी नहीं होना चाहिए। – इसके बाद छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। (8-12 पीस) – धीमी आंच में एक पैन में जीरा, हींग और राई को सुनहरा होने तक भून लें। – इसके बाद मसालों को ठंडा कर मिक्सीा में पीस लें। बिना तेल वाला हींग का अचार – फिर एक बर्तन में नमक, हल्दीक, हींग और पिसे मसाले एक साथ डालकर मिलाएं और इसमें नींबू के टुकड़े डालकर हाथों से अच्छी मिला लें। ताकि इन पर मसाला अच्छी तरह लग जाए। ऐसे बढ़ेगा अचार का स्वाद – कांच की बर्नी या जार में आचार को डालकर एक महीने तक रखें। शुरुआती एक हफ्ते तक बर्नी को धूप में रखेंगे तो अचार जल्दी गलेगा। आम का गुजराती मीठा अचार – जार या बर्नी को दिन में एक बार हिला दें जिससे नमक अच्छी  तरह से अचार में मिल जाए। – एक महीने बाद जब नींबू का छिलका मुलायम हो जाए तब इसमें कद्दूकस अदरक मिला दें। फिर जार के मुंह को एक कपडे़ से बांध कर धूप में कुछ घंटों के लिए रख दें। ऐसा कुछ हफ्तों तक करें, जब तक अचार का सीरा गाढ़ा न हो जाए। इस तरह नहीं खराब होगा अचार – नींबू का अचार तैयार है। इसे पराठों और रोटी के साथ मजे खाएं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube