Amazon के Jeff Bezos एक बार फिर बने दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति, Tesla के Elon Musk को छोड़ा पीछे

Amazon के Jeff Bezos एक बार विश्व के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनियर्स इंडेक्स के मुताबिक बेजोस एक बार फिर टेस्ला के एलन मस्क को पीछे छोड़ते हुए पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। सोमवार के Tesla के शेयरों में भारी गिरावट की वजह से मस्क की संपत्ति में 15.2 बिलियन डॉलर की कमी आई। इस वजह वह फिसलकर दूसरे स्थान पर फिसल गए। उल्लेखनीय है दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की रेस में पहले स्थान पर काबिज होने के लिए अमेजन के जेफ बेजोस (Jeff Bezos) और Tesla के Elon Musk के बीच कांटे की टक्कर जारी है। पिछले सप्ताह के आखिर में मस्क ने बेजोस को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया था।

Bloomberg Billionaires Index के मुताबिक जेफ बेजोस की कुल संपत्ति की कीमत 186 बिलियन डॉलर आंकी गई है। इस लिस्ट में वह पहले स्थान पर हैं। वहीं, एलन मस्क के पास कुल 183 बिलियन डॉलर की प्रोपर्टी है और वह इस इंडेक्स में दूसरे स्थान पर काबिज हैं। बिल गेट्स की कुल संपत्ति का मूल्यांकन 135 बिलियन डॉलर किया गया है। वह इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर हैं। फ्रांस के बर्नार्ड अर्नाल्ट के पास 118 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति है और वह चौथे स्थान पर हैं।

Facebook के मार्क जुकरबर्ग इस सूची में 98.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें नंबर पर हैं। Google के सह-संस्थापक की कुल संपत्ति का मूल्यांकन 94.9 बिलियन डॉलर किया गया है और वह छठे स्थान पर हैं। अमेरिका के वारेन बफे की कुल प्रोपर्टी 93.0 बिलियन डॉलर की है और वह इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। गूगल के सह-संस्थापक सर्गेई बिन के पास 91.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति है और वह आठवें स्थान पर हैं। चीन के जोंग शानशान की कुल संपत्ति 89.5 बिलियन डॉलर आंकी गई है और वह नौवें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में स्टीव बालमर 10वें और लैरी एलिसन 11वें स्थान पर हैं।

भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी इस सूची में 12वें स्थान पर हैं। इस इंडेक्स के मुताबिक अंबानी के पास कुल 78.3 अरब डॉलर की संपत्ति है। भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी को इस लिस्ट में 27वां स्थान दिया गया है। उनके पास कुल 44.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube