अमेरिकी ओपन: सेमीफाइनल में जोकोविच, निशिकोरी से होगा सामना

फॉर्म में चल रहे सर्बिया के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है.

पुरुष एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में जोकोविच ने ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन को मात दी.

मौजूदा विंबलडन चैंपियन सर्बिया के 31 साल के जोकोविच ने वर्ल्ड नंबर 55 मिलमैन को सीधे सेटों में 6-3, 6-4, 6-4 से मात देकर अंतिम-4 में प्रवेश हासिल कर लिया

सेमीफाइनल में जोकोविच का सामना शनिवार को जापान के खिलाड़ी केई निशिकोरी से होगा.

उल्लेखनीय है कि कोहनी की चोट के कारण पिछले साल जोकोविच इस टूर्नामेंट में नहीं खेल पाए थे. इस बार हालांकि उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लिया है.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube