महज 500 रुपए के विवाद में मकान मालिक ने कर दी किराएदार की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से हैरतअंगेज़ मामला प्रकाश में आया है. यहां केवल 500 रुपये के लिए मकान मालिक ने किरायेदार का क़त्ल कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस घटना की तफ्तीश में जुट गई है. वहीं, मृतक की मां का रो-रो का बुरा हाल है. घटना थाना बेवर इलाके की है. जहां केवल 500 रुपये के लेन देन को लेकर हुए झगडे में किरायेदार श्याम पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

पुलिस ने कहा कि मकान मालिक हरि दीक्षित ने वारदात को अंजाम दिया है. दिनदहाड़े घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया. आनन-फानन में पड़ोस के लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर, सीओ (प्रशिक्षु) आशुतोष सहित बड़ी संख्या में पुलिसवाले मौके पर पहुंचे. पुलिस ने मृतक की मां से घटना को लेकर जानकारी जुटाई. पुलिस जल्द से जल्द आरोपी को पकड़कर जेल भेजने की बात कह रही है.

सीओ अमर बहादुर सिंह का कहना है कि बेवर के नवीन गल्ला मंडी में एक खबर मिली कि एक आदमी को गोली मार दी गई है. इस सूचना पर बेवर पुलिस घटनास्थल पहुंची तो उन्होंने देखा कि श्याम पांडे नाम के एक शख्स के सीने में गोली लगी हुई है और उनको फ़ौरन अस्पताल ले जाया गया. जहां डाक्टरों उन्हें मृत घोषित कर दिया. जांच में पाया गया है कि श्याम पांडे किराये पर रहते थे. मकान मालिक से किराये के लिए विवाद हुआ था. पुलिस आगे की जांच कर रही है. पुलिस टीमें लगा दी गई है और काफी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube