असम : सभी लोंग मास्क पहनेंगे तो ब्यूटी पार्लर कैसे चलेंगे ब्यूटी पार्लर चलना भी जरूरी है : हिमंत बिस्वा सरमा

असम के तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। अंतिम चरण के लिए 40 विधानसभा सीटों पर मतदान होना है। इससे पहले असम के स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने एक अजीबोगरीब बयान दे दिया है।

उन्होंने कहा है कि असम के लोगों को कोरोना वायरस से बचने के लिए अब मास्क लगाने की जरूरत नहीं है क्योंकि राज्य में यह वायरस अब नहीं हैं। बता दें कि सरमा का यह बयान ऐसे समय में आया है जब देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

दरअसल, एक इंटरव्यू के दौरान हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि लोग मास्क पहन कर डर को और बढ़ा रहे हैं, जबकि असम में मास्क पहनने की जरूरत नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में जब मास्क पहनने की जरूरत होगी तो वह बता देंगे। उन्होंने आगे कहा, ‘हमें इकॉनमी को भी रिवाइव करना है।

मास्क पहनेंगे तो ब्यूटी पार्लर कैसे चलेंगे? ब्यूटी पार्लर चलना भी जरूरी है। हम लोगों को बोल के रखे हुए हैं कि यह अंतरिम राहत है। जिस दिन मुझको लगेगा कोरोना है उस दिन सबको मास्क पहनना पड़ेगा।’

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को कोरोना के 93,249 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 1.24 करोड़ हो गए हैं।

एक दिन में इस महामारी से 513 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,64,623 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 6,91,597 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,16,29,289 है।देश में कुल 7,59,79,651 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube