नासा के मंंगल मिशन पर भेजे जाने वाले मानव मिशन पर खतरे के बादल, जानें कैसे

नासा द्वारा मंगल की जानकारी लेने के लिए भेजे गए इनसाइड लैंडर को लॉन्‍च किए हुए अभी महज छह माह पूरे हो गए हैं। यह 26 नवंबर को मंगल पर पहुंचेगा। यह यान मंगल की जमीन की भीतरी सतह की जांच करेगा। इस यान को इनसाइट (इंटीरियर एक्प्लोरेशन यूजिंग साइस्मिक इनवेस्टिगेशन जीयोडसी एंड हीट ट्रांसपोर्ट) का नाम दिया गया है। यदि यह मिशन कामयाब रहता है तो इससे मंगल ग्रह से जुड़े कई सारे रहस्यों से पर्दा उठ सकेगा। लेकिन समय के साथ-साथ इस ग्रह की अपनी समस्‍याओं की पहचान भी होने लगी है। अब वैज्ञानिकों ने यहां पर आने वाली समस्‍याओं की एक लिस्‍ट तैयार की है। इस लिस्‍ट में शामिल तमाम चीजें मंगल मिशन पर जाने वाले पहले अंतरिक्षयात्रियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं हैं।

दरअसल, नासा मंगल पर जिस मानव भेजने की तैयारी कर रहा है। इस सफर में कई खतरे हैं। यह मिशन पूरी तरह से सफल हो इसलिए अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी हर कदम को फूंक-फूंक कर रख रही है। इसी कड़ी में उसने एक ऐसी सूची तैयार की है, जिसमें उन खतरों का जिक्र किया गया है, जो इस सफर में आ सकती हैं। नासा की प्रयोगशाला और अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आइएसएस) द्वारा किए गए अध्ययन के आधार पर तैयार की गई इस सूची में पांच बड़ी मुश्किलों को शामिल किया गया है। नासा के मुताबिक, ये पांच मुश्किलें, विकिरण, अलगाव और बंधन, धरती से दूरी, गुरुत्वाकर्षण (लाल ग्रह पर धरती की तुलना में कम है) और बंद वातावरण हैं। नासा के शोधकर्ताओं के मुताबिक, अभी तक एकत्र किया गया डाटा, टेक्नोलॉजी और विधियां ऐसे अभियानों में मदद करती हैं। कई अध्ययनों से पता चला है कि लंबे समय तक अंतरिक्ष में इंसानी शरीर और दिमाग कैसा काम करेगा।

लाल ग्रह पर जाने की सबसे पहली बड़ी चुनौती विकिरण है क्योंकि इसे इंसानी आंखों से देखा नहीं जा सकता। इसलिए इसे पांच चुनौतियों में सबसे खतरनाक माना गया है। वहीं, दूसरी चुनौती अलगाव और बंधन है। अंतरिक्ष यात्रियों को जितना भी प्रशिक्षण दे दिया जाए, लेकिन अंतरिक्ष में थोड़ा समय बिताने के बाद उनके व्यवहार में बदलाव आने लगता है। परिवार से दूर और एक जगह पर बंद होने के कारण उन्हें मजबूत करना बड़ी चुनौती है। इसके अलावा धरती से मंगल की दूरी करीब 14 करोड़ मील है। चांद तक पहुंचने के लिए अंतरिक्षयात्रियों को मुश्किल से तीन दिन की यात्रा करनी पड़ी थी, लेकिन मंगल तक का सफर करीब तीन साल का है। चौथी समस्या वहां अलग तरह का गुरुत्वाकर्षण है। वहां का गुरुत्वाकर्षण धरती से कम है इसलिए अंतरिक्ष यात्रियों को सामंजस्य बैठाने में समय लगेगा। इसके अलावा पांचवीं चुनौती मंगल का तापमान, दबाव और शोर है। इसके लिए अंतरिक्ष यात्रियों को तैयार करना नासा की प्राथमिकता होगी

जहां तक नासा के इनसाइट लैंडर की बात है तो इसकी उलटी गिनती चालू है। यह यान 5 मई 2018 को कैलिफोर्निया के वांडेनबर्ग वायुसेना अड्डे से स्थानीय समयानुसार सुबह 4.05 बजे (भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे) एटलस वी. रॉकेट से लांच किया गया था। इसके लॉन्‍च के बाद नासा के एक सुरक्षा अधिकारी ने ट्वीट कर कहा, ‘मंगल की सतह के नीचे क्रस्ट, मैटल और कोर की जानकारी हासिल करने की उम्मीद से उत्साहित हैं।

इनसाइट मंगल की गहरी आंतरिक संरचना का अध्ययन करेगी। इससे पृथ्वी और चंद्रमा समेत सभी चट्टानी खगोलीय पिंडों के निर्माण के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल की जा सके। इसके साथ ही यह भी जांच करना संभव होगा कि ग्रह के आंतरिक भाग से कितनी गर्मी का प्रवाह हो रहा है। लाल ग्रह की भूमध्य रेखा के पास दिन का ग्रीष्मकालीन तापमान 70 डिग्री फोरेनहाइट (20 डिग्री सेल्सियस) तक पहुंच सकता है, लेकिन फिर रात से -100 फोरेनहाइट (-73 सेल्सियस) तक पहुंच जाता है।

– 5 से 16 फुट की गहराई तक जांच करेगा यान
– 15 गुना गहरा है नासा के पिछले मिशनों की तुलना में यह मिशन
– 630 किलो है इनसाइट मार्स लैंडर का वजन
– 6454 करोड़ रुपये मिशन का खर्च
– 26 नवंबर से काम करना शुरू कर देगा यान इनसाइट
– 26 महीने है रोवर की बैटरी की क्षमता
– 100 से ज्यादा भूकंपों की जांच का मिलेगा मौका
– 2012 में इससे पहले लांच हुआ था क्यूरियोसिटी

Use the mouse to move the toothbrush up and down and brush the girl's teeth for about three minutes, then use some fresh water to rinse the foam and feel free. Besides, doing the other stuff should teach you stuff, shouldn't it? I really enjoyed staying at Milano service apartment, great location just in melbourne CBD, easily accessed by public transport, near restaurants and shopping center. Disc 1 is identical to the disc in the previous entry. If hoarseness persists beyond a few weeks or keeps coming back, there may be something else going on. Protecting an halftime lead the Snakes held the Phi Delts to 13 points in the seeond half. I m italian and in my country we have to make a statement to the nearest police station n then we can applu for a new one but my husband now is back in jakarts for hplidays n he lost the passport what he has to do? I think the Odd Eye aesthetic is kind of 'anything goes, ' a little bit irreverent. Then, the researchers gave lime oil to mice, along with ketotifen during the experimental period. Measurements taken by this contact method were often unreliable as machines were moved by hand and each machine operator applied different amounts of pressure on the probe or adopted differing techniques for the measurement. Spend more than 30 mins with Apple support person but he was not able to fix it. Throughout the month new associations will opening up newavenues for you. This Gastatte is popular for its live music programme, which includes rock, jazz, blues and even country, it has a great atmosphere and great beer. The next complete examination is done 4 hours later, or sooner if the patient starts to experience more regular and painful contractions. For an up to date list of publications and presentations, please see here. Sending and Receiving Big Files Sending files of more than 5 MB via the conventional e-mail route is often problematic, but most e-mail providers stop sending files of 20 MB at the latest. It was not as popular as VHS, because of the initial investment costs of players, somewhat higher costs of movie titles, the read-only format.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube