प्रियंका गांधी आज लखनऊ में, तीन दिन रहेगी

प्रियंका गांधी आज लखनऊ में, तीन दिन रहेगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव करीब आते ही यूपी में नेताओं की हलचल बढऩे लगी है। कांग्रेस भी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कोई भी कसर छोडऩा नहीं चाहती है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज से तीन दिन के लखनऊ दौरे पर पहुंच रही हैं। प्रियंका 18 जुलाई तक लखनऊ में रहेंगी। 16 जुलाई को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी दोपहर 1 बजे लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचेंगी। दोपहर 1 बजकर 5 मिनट पर वह जीपीओ पर गांधी प्रतिमा के लिए रवाना होंगी।

डेढ़ बजे से 1 बजकर 40 मिनट के बीच वह गांधी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगी। दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर प्रियंका गांधी जीपीओ से माल रोड पर मौजूद कांग्रेस ऑफिस के लिए रवाना होंगी. 2 बजे वह पार्टी ऑफिस पहुंचेंगी। 2 से 3 बजे तक प्रियंका गांधी पार्टी ऑफिस में नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगी। 17 जुलाई को प्रियंका गांधी के दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान कांग्रेस नेता सुबह 10 बजकर 20 मिनट पर कांग्रेस ऑफिस पहुंचेंगी साढ़े 10 बजे से साढ़े 11 बजे तक करीब एक घंटे तक प्रियंका गांधी कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकें करेंगी। दौरे के आखिरी दिन प्रियंका के कार्यक्रम की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आ सकी। यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा को लेकर कांग्रेस पूरी तरह से एक्टिव है। प्रियंका कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए कोई कसर छोडऩा नहीं चाहती हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube