आरपी सिंह फिर बने यूपी हाकी के महासचिव

आरपी सिंह फिर बने यूपी हाकी के महासचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश हॉकी के चुनावों में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ, जिसमें राकेश कत्याल का अध्यक्ष पद पर और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान डाॅ. आरपी सिंह का महासचिव के पद पर दोबारा निर्वाचन हुआ। बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में हुई उत्तर प्रदेश हॉकी की वार्षिक सभा की बैठक में हुए चुनावों में कोषाध्यक्ष के पद पर निशा मिश्रा निर्वाचित हुई। यह पद निवर्तमान कोषाध्यक्ष लईक अहमद के निधन के बाद रिक्त हुआ था।

इन चुनावों में हॉकी इंडिया के पर्यवेक्षक कमांडर आरके श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के पर्यवेक्षक मनीष कक्कड़ व खेल विभाग के पर्यवेक्षक लखनऊ के क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अजय कुमार सेठी मौजूद थे। चुनाव अधिकारी सुधीर शर्मा (सेवानिवृत्त पीपीएस) ने चुनाव परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धीरज सिंह हरीश, उपाध्यक्ष पद पर अजय त्रिपाठी, विनय राय, डाॅ.सुधर्मा सिंह, टीपी सिंह, केबी रावत, ललिता प्रदीप, पुष्पा श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव पद पर अविनाश श्रीवास्तव, उमेंद्र सिंह, सुबोध खांडेकर, संजय गौतम, गीता शर्मा, मिनी सिंह, नीलम सिंह, कोषाध्यक्ष में निशा मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य परमेन्द्र सिंह, मोहम्मद अकरम सिद्दीकी, रजनीश मिश्रा, नीलम सिद्दीकी, बरखा सक्सेना, रश्मि सिंह, कुमुद तिवारी शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube