पेट्रोल-डीजल के दाम आठवें दिन भी नहीं बदले, जानिए क्या है भाव

पेट्रोल-डीजल के दाम आठवें दिन भी नहीं बदले, जानिए क्या है भाव

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार 8वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कारोबारी हफ्ते के अंत में चढ़कर बंद हुआ था। राजधानी दिल्ली में रविवार को पेट्रोल 101.84 रुपये प्रति लीटर, जबकि डीजल 89.87 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल के भाव क्रमश: 107.83 रुपये, 102.49 रुपये और 102.08 रुपये प्रति लीटर रहा। वहीं, इन महानगरों में डीजल भी क्रमश: 97.45 रुपये, 94.39 रुपये और 93.02 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

उल्लेखनीय है कि मई के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। वहीं, पिछले 42 दिनों में पेट्रोल करीब 11.52 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो चुका है, जबकि एक साल में पेट्रोल 20 रुपये से ज्यादा महंगा हो चुका है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube