जौनपुर में दो अज्ञात लड़कियों की लाश रेलवे ट्रैक पर मिली

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र इलाके के रेलवे ट्रैक पर रविवार दोपहर दो अज्ञात लड़कियों की लाश मिली। इसमें एक लड़की का सिर कटा है तो दूसरे का पैर। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास शुरु कर दिया है।

वाराणसी-सुल्तानपुर रेल प्रखंड पर लखौवा रेलवे क्रॉसिंग के पहले उचौरा गांव है। रविवार दोपहर इसी गांव के युवक ने दो लड़कियों का शव देखा और ग्रामीणों को जानकारी देते हुए पुलिस को सूचित किया। क्रासिंग पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। एक लड़की का सिर कटा हुआ है तो दूसरी लड़की के पैर। दोनों लड़कियों की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष होगी।

अपर पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। इन लड़कियों की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube