दिल्ली विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

दिल्ली विधानसभा के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा का सत्र गुरुवार से शुरू हो गया है। सत्र के पहले ही दिन कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में विधानसभा का घेराव किया। विधानसभा के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है, जो कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रही है।

Image

वहीं कांग्रेस का कहना है कि यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली में महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और केजरीवाल सरकार की नाकामी के खिलाफ किया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि दिल्ली सरकार ने लोगों की जेब पर डाका डाला है, जिसकी वजह से महंगाई का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है और जनता परेशान है। सरकार ने बिजली, पानी, डीजल, पेट्रोल, खाद्य सामग्री और सरसों तेल जैसी जरूरी चीजें महंगी कर दी हैं। विधानसभा के बाहर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई की वजह से दिल्ली की परेशान जनता आज सड़कों पर उतरकर विधानसभा का घेराव कर रही है, ताकि बहरी सरकार के कानों तक जनता की आवाज पहुंचे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube