पिछड़े समाज के लिए स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात की : ओम प्रकाश राजभर

पिछड़े समाज के लिए स्वतंत्रदेव सिंह से मुलाकात की : ओम प्रकाश राजभर

लखनऊसुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा)के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को कहा कि मेरी और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह की मुलाकात हुई है। ये मुलाकात पिछड़े समाज के लिए मेरी निजी मुलाकात थी। इसे राजनीति से जोड़ कर नहीं देखना चाहिए।

ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा से गठबंधन को लेकर वह अभी भी पुरानी राय पर ही अड़े हैं। भाजपा से कोई गठबंधन नहीं होने जा रहा है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के साथ भागीदारी संकल्प मोर्चा आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के किले को नेस्तानाबुत करने का काम करेगा।

बता दें कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से ओम प्रकाश राजभर ने मुलाकात की। प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर करीब 40 मिनटों तक चली इस मुलाकात के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह भी मौजूद रहे। दोनों नेताओं के मुलाकात के सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं प्रदेश के अन्य नेताओं के इस पर बयान भी सामने आ गये हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube