अमेरिका: पेंटागन के पास मेट्रो स्टेशन पर फायरिंग, एक की मौत

अमेरिका: पेंटागन के पास मेट्रो स्टेशन पर फायरिंग, एक की मौत

वॉशिंगटन। अमेरिका के पेंटागन में ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि मामले की पूरी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन में मंगलवार को मेट्रो स्टेशन के पास ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसके बाद पेंटागन ने आस-पास के इलाके में पूरी तरह से घेराबंदी कर दी। आर्लिंगटन फायर डिपार्टमेंट ने कहा कि इलाके में कार्रवाई जारी है और उसकी टीम के कई सदस्य इसमें घायल हुए हैं। गोलीबारी की घटना में दो लोगों ने पहचान जाहिर नहीं करने पर बताया कि इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

मेट्रो बस प्लेटफॉर्म पेंटागन ट्रांजिट सेंटर का हिस्सा है, पेंटागन प्रोटेक्शन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

पेंटागन में फायरिंग की घटना के बाद एजेंसी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया गया था कि, ‘पेंटागन में फिलहाल पेंटागन ट्रांजिट सेंटर में हुई एक घटना के बाद लॉकडाउन लगाया गया है। हम लोगों से इस इलाके से बचने की अपील करते हैं। जल्द ही और जानकारी साझा की जाएगी।

इसके एक घंटे बाद पेंटागन ने लिखा कि घटना की जगह पूरी तरह से सुरक्षित है। पेंटागन आने वाले यातायात को पेंटागन सिटी की ओर डायवर्ट कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube