बिहार भाजपा के संगठन महामंत्री बनाए गए दलसानिया

पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भिखुभाई दलसानिया को बिहार प्रदेश भाजपा का संगठन महामंत्री नियुक्त किया है। वर्तमान संगठन महामंत्री नगेंद्र जी को बिहार और झारखंड प्रदेश का क्षेत्रीय महामंत्री संगठन नियुक्त किया है। नागेंद्र जी का केंद्र रांची होगा।

गुजरात के संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया को बिहार प्रदेश का महामंत्री संगठन नियुक्त किया गया है। नागेंद्र जी बिहार के संगठन मंत्री थे लेकिन अब उनकी जिम्मेदारी बढ़ा दी गई हैं। वे बिहार एवं झारखंड के क्षेत्रीय महामंत्री संगठन होंगे। उनका केंद्र अब पटना की बजाय रांची रहेगा। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से बुधवार को यह पत्र जारी किया गया है।

इन दोनों राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के अलावा प्रदेश भाजपा ने चार नेताओं को नई जिम्मेदारी दी है। प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने इस संबंध में पत्र जारी कर दिया है। चार लोगों में दो को प्रदेश प्रवक्ता, जबकि दो को प्रेस पैनलिस्ट की जिम्मेदारी दी गई है।संतोष पाठक को प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व आईएएस अधिकारी उदय कुमार सिंह को भी प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ धनंजय गिरी और आशुतोष झा को प्रेस पैनलिस्ट बनाया गया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

झंझारपुर संगठन जिला के जिलाध्यक्ष सियाराम साह का एक वीडियो 19 जुलाई को सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पद से हटा दिया है। बीजेपी नेतृत्व ने झंझारपुर में नये जिलाध्यक्ष की तैनाती की है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने झंझारपुर के शराबी जिलाध्यक्ष सियाराम साह को हटा कर राघव कुमार को नया जिलाध्यक्ष बनाया है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube