ट्रक से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

ट्रक से भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

गुवाहाटी। मणिपुर से गुवाहाटी की ओर जा रहे एक ट्रक से पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार तड़के मणिपुर से गुवाहाटी की ओर जा रहे एक ट्रक (एमएन-04ए-9866) को गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और गुवाहाटी पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सोनापुर के नजीरा घाट स्थित टोल प्लाजा के समीप से जब्त किया।

ट्रक के अंदर 60 साबुनदानी के अंदर ब्राउन शुगर छिपाकर लाया जा रहा था। इस मामले में चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जैसन ताईजम और वारिस उर्फ अभय के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से ब्राउन शुगर के अलावा 45,000 नगद रुपए भी जब्त किए गए हैं।

जब्त की गई ब्राउन शुगर की कीमत लगभग चार करोड़ रुपए आंकी गई है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube