सपा विधायक मनोज पाण्डेय ने जनता को बताया महामूर्ख और प्रधानमंत्री पर की अभद्र टिप्पणी

सपा विधायक मनोज पाण्डेय ने जनता को बताया महामूर्ख और प्रधानमंत्री पर की अभद्र टिप्पणी

रायबरेली। जिस जनता ने उन्हें माननीय बनाया और विधायक से लेकर मंत्री तक की कुर्सी सौंपी, अब वही जनता नेताजी को महामूर्ख लग रही है। जी हां, रायबरेली के ऊंचाहार विधायक और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज पांडे के वायरल वीडियो से तो यही लगता है।

वीडियो में विधायक मनोज पांडे जनता को जहां महामूर्ख बता रहे हैं, वहीं वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

दरअसल, विधायक मनोज पांडे शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल के दौरे पर थे, यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग में बातचीत के दौरान महामूर्ख बता डाला, यही नहीं उन्होंने प्रधानमंत्री पर कई अभद्र टिप्पणी करते हुए घोर अपशब्द बाते कीं। विधायक यहीं नहीं रुके उन्होंने प्रधान पर भी कई अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि 2022 में उनकी सरकार बनेगी तो वह सबको आवास मुहैया कराएंगे।

सोशल मीडिया पर विधायक का वीडियो वॉयरल होने पर स्थानीय स्तर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सपा और भाजपा समर्थक आमने आ गए हैं। हालांकि इस वीडियो के सम्बंध में विधायक की तरफ अभी तक कोई बयान नहीं आया है, दूसरी तरफ चुनाव के पहले वॉयरल हुए इस वीडियो पर राजनीति भी शुरू हो गई है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube