मुख्यमंत्री योगी जैसे दिखने वाले सुरेश ठाकुर ने शुरु किया सपा का प्रचार

मुख्यमंत्री योगी जैसे दिखने वाले सुरेश ठाकुर ने शुरु किया सपा का प्रचार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे दिखने वाले सुरेश ठाकुर ने समाजवादी पार्टी के लिए उत्तर प्रदेश में प्रचार शुरु कर दिया है। सुरेश ठाकुर ने कहा कि वह चाहते हैं कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता सपा को चुने और अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचें सुरेश ठाकुर ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि वह उत्तर प्रदेश में घूम-घूमकर समाजवादी पार्टी की सरकार लाने के लिए प्रचार कर रहें हैं। जो जनता अखिलेश जी को चाहती हैं, उनका मनोबल बढ़ाने का भी काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि समाज के भीतर बड़ी भयावह स्थिति है। भाजपा की सरकार में जिस तरीके से भारत के मूल निवासियों का जीना दुभर कर दिया है। ये लोग जनता को धाराशायी करना चाहते हैं, आर्थिक स्थिति से तोड़ना चाहते हैं। भाजपा सरकार ने जनता को व्यवस्थाएं नहीं दी, इसलिए जनता अखिलेश यादव की सरकार लाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि इस समय भारत में जो गरीब वर्ग है, जिसके पास धन नहीं है। फिर वह किसी भी समाज वर्ग का क्यों ना हो, उसके लिए इस समय मौत का समय है। लोग दाने-दाने के लिए मोहताज है। प्रधानमंत्री कहते हैं कि गरीब के लिए चावल और गेहूं दे रहें है, लेकिन दोनों से पेट नहीं भरेगा। क्योंकि चावल गेहूं पकाने के लिए महंगा केरोसीन या महंगी सिलेन्डर गैस तो खरीदना पड़ेगा।
गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के लोगों ने सुरेश ठाकुर को सबसे पहले एक मई 2019 को अखिलेश यादव के साथ एक सभा में देखा था। पिछले लोकसभा चुनाव में अखिलेश ने सुरेश ठाकुर को समाजवादी प्रचारक के रुप में लांच किया था।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube