आज से बीजेपी का होगा सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू

आज से बीजेपी का होगा सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर आज से भारतीय जनता पार्टी का सेवा एवं समर्पण अभियान शुरू होगा। आगामी 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में भाजपा के कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पहुंचकर संपर्क व संवाद करेंगे। सेवा कार्य करेंगे। मोर्चो व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी इस अभियान में जुटेंगे। अभियान को सफल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह जी की अध्यक्षता में व्यापक कार्य योजना तैयार की गई है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों सहित पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाहन किया है कि वे माननीय मोदी जी का जन्मदिवस पर  शुरू हो रहे सेवा व समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए पूरे मनोयोग से जुटे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कल शुक्रवार से शुरू हो रहे भाजपा के सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 20 सितंबर तक  स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। चिकित्सा प्रकोष्ठ इसका समन्वय करेगा। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता रक्तदान शिविर आयोजित करेंगे। जबकि, अनुसूचित मोर्चा के कार्यकर्ता गरीब बस्तियों में फल व अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण कर सेवा कार्य करेंगे । पिछड़ा वर्ग के कार्यकर्ता  अनाथालय व वृद्ध आश्रम मे जाकर फल वितरण व अन्य सेवा कार्य करेंगे।

सेवा एवं समर्पण अभियान के अंतर्गत किसान मोर्चा द्वारा किसान सम्मान दिवस का आयोजन करते हुए 71 किसानों और 71 जवानों को सम्मानित किया जाएगा। कोरोना काल में सेवा कार्य करने वाली 71 महिलाओं को सम्मानित करने का कार्य महिला मोर्चा द्वारा किया जाएगा।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती 25 सितंबर की पूर्व संध्या पर 24 सितंबर को प्रदेश भर में  बूथ पर पार्टी कार्यकर्ता कार्यक्रम आयोजित करेंगे। गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को प्रदेश में मंडल स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छता के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसके अंतर्गत वृक्षारोपण नदियों तालाबों की सफाई प्लास्टिक मुक्त भारत की शपथ लेने के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे पार्टी द्वारा शुरू किए जा रहे सेवा व समर्पण अभियान के दौरान प्रदर्शनी, वैक्सीनेशन कैम्प सहित अन्य कई प्रकार के सेवा कार्य भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube