प्रधानमंत्री की रैली को अभूतपूर्व बनाना है: नीलकंठ तिवारी

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित जनसभा को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधि और विधायक भी रात-दिन एक कर रहे हैं। शुक्रवार शाम 08 बजे भारतीय जनता पार्टी के नीचीबाग स्थित महानगर कार्यालय में जनसभा को लेकर शहर दक्षिणी विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक हुई, जिसमें शामिल शहर दक्षिणी के विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री डाॅ. नीलकंठ तिवारी ने कार्यकर्ताओं को दायित्व बोध कराया। उन्होंने कहा कि 25 अक्टूबर को कल्लीपुर मेहंदीगंज में प्रस्तावित प्रधानमंत्री की विशाल जनसभा को ऐतिहासिक रूप प्रदान करें। मंत्री ने शहर दक्षिणी से 25 हजार कार्यकर्ताओं को पहुंचने का लक्ष्य तय किया।

बैठक में दक्षिणी विधानसभा के महानगर पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के साथ.साथ पार्षद, पार्षद उम्मीदवार, मंडल महामंत्री के साथ.साथ शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारी भी शामिल रहे। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र ने किया।



बैठक में नगर निगम के उपसभापति नरसिंह दास, आलोक श्रीवास्तव, आत्मा विशेश्वर, साधना वेदांती, डॉक्टर हरि केसरी, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ, संदीप चौरसिया आदि की उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube