भाजपा को बेदखल कर अखिलेश यादव को बनाएंगे मुख्यमंत्री : ओमप्रकाश राजभर

बलिया। भागीदारी संकल्प मोर्चा में संयोजक सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से हाथ मिला लेने के बाद भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के दावे कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हमारी पार्टी भाजपा को हटाकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाएगी।

27 अक्टूबर को मऊ के हलधरपुर में वंचित, पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक महापंचायत की तैयारियों में जुटे सुभासपा के मुखिया ओमप्रकाश राजभर ने ”हिन्दुस्थान समाचार” से रविवार को कहा कि हमारा मोर्चा 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगा। यह पूछने पर कि आपकी पार्टी कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगी, इस सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि यह जल्द ही तय हो जाएगा। जनता की जो चाहत है भाजपा हटाओ, उसके लिए काम हो रहा है। सीट का कोई झगड़ा नहीं है, हमें सरकार बनानी है। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना है।

राजभर ने चुनौती देते हुए कहा कि बलिया, मऊ, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़, गाजीपुर, में भाजपा का कोई भी बता दे कि एक भी सीट जीत रहा है। कहा कि यही नहीं, गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन और विंध्याचल और बनारस मंडल में भी भाजपा का पत्ता साफ कर देंगे। भाजपा के लोग कह रहे थे कि हमारी बदौलत ओमप्रकाश राजभर जीते हैं। अब हम बता रहे हैं कि हमारी बदौलत अखिलेश यादव जीतने जा रहे हैं और भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देंगे। खुद और अपने बेटों के चुनाव लड़ने को लेकर भी ओमप्रकाश टाल गए।

मऊ में मुख्तार अंसारी को समर्थन दिए जाने के सवाल पर कहा कि समय आएगा तो बताएंगे। 27 को वंचित, पिछड़े और अल्पसंख्यक महापंचायत के बाद सब साफ हो जाएगा कि कौन जीत रहा है। कहा कि अखिलेश यादव से गठबंधन का ट्वीट आते ही बलिया के भाजपाई डर गए हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube