लगातार दूसरे दिन पेट्रेाल-डीजल के दाम रहे स्थिर

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में तेजी के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर रहे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे दिन दोनों ईंधनों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। राजधानी दिल्ली में मंगलवार को पेट्रोल 107.59 रुपये प्रति लीटर और डीजल 96.32 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक देश के अन्य महानगरों मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में पेट्रोल क्रमश: 113.46 रुपये, 104.52 रुपये और 108.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, डीजल भी क्रमश: 104.38 रुपये, 100.59 रुपये और 99.43 रुपये प्रति लीटर के भाव मिल रहा है।

गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में पिछले दो महीनों में करीब 20 फीसदी का उछाल आया है। इसके असर कारण दुनियाभर के पेट्रोल-डीजल के बाजार प्रभावित हुए हैं। घरेलू बाजार में बीते 21 दिनों में पेट्रोल 6.40 रुपये प्रति लीटर महंगा हो चुका है, जबकि पिछले 24 दिनों में डीजल भी 7.70 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हुआ है।

उल्लेखनीय है कि दुनियाभर में कच्चे तेल की मांग में बढ़ोतरी हुई है। लेकिन, इसकी मांग के मुताबिक आपूर्ति में कमी की वजह से इसकी कीमत में इजाफा हो रहा है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 85.99 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड 83.76 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को छू रहा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube