चीन में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत

बीजिंग। चीन के हुनान प्रांत के चेनझोउ में शुक्रवार को हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हेलीकॉप्टर में तीन लोग सवार थे। तीनों की मौत हो गई। यह हेलीकॉप्टर वन अग्निशमन सेवा का है। यह दुर्घटना सुबह आठ बजे पार्क में हुई।

मीडिया से बात करते हुए स्थानीय निवासी ने बताया कि उसने कई धमाके सुने। आग की लपटें कम से कम 40 मिनट तक उठती रहीं। क्षेत्र में धुआं फैल गया। प्रशासन ने घटनास्थल पर बचाव दल तैनात किया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube