अनिल कपूर ने बेटी सोनम और रिया को याद किया

अभिनेता अनिल कपूर को अपनी बेटियों सोनम कपूर और रिया कपूर की याद सता रही है। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी दोनों बेटियों की तीन थ्रोबैक तस्वीरें साझा की। पहली दो तस्वीरें सोनम और रिया की बचपन की हैं और जबकि तीसरी तस्वीर सोनम कपूर की शादी की है। तीसरी तस्वीर में अनिल कपूर सफेद शेरवानी में दिख रहे हैं। सोनम और रिया के लहंगे में पोज देते हुए दिख रही हैं।इन तस्वीरों को साझा करते हुए अनिल कपूर ने लिखा-‘ मैं आप दोनों को हर रोज याद करता हूं लेकिन शायद आज कुछ ज्यादा याद आ रही है।’ इसके साथ ही उन्होंने सोनम कपूर और रिया कपूर को टैग भी किया है।

सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही है। वहीं अभिनेता द्वारा शेयर की गई इन तस्वीरों पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल कपूर की अभिनेत्री बेटी सोनम कपूर ने लिखा-‘मिस यू डैड!’ इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी भी बनाई है, वहीं रिया कपूर ने रोने वाली इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।अनिल कपूर अपनी दोनों बेटियों के साथ एक खास बॉन्ड शेयर करते हैं। अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री है , वहीं सोनम की छोटी बहन रिया एक फिल्म प्रोड्यूसर है और साल 2010 में फिल्म ‘आयशा’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।इसके साथ ही रिया फैशन स्टाइलिस्ट हैं और वो बहन सोनम कपूर के साथ मिलकर अपना एक ब्रांड भी चलाती हैं।

सोनम कपूर साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी के बंधन में बंध गई। इन दिनों अपने पति आनंद आहूजा के साथ लंदन में हैं। वहीं रिया कपूर ने अपने लॉन्ग टाइम व्बॉयफ्रेंड करण बुलानी से इस साल अगस्त में शादी रचा ली। अनिल कपूर बॉलीवुड में सक्रिय हैं और जल्द ही फिल्म ‘जुग जुग जियो’ में अभिनेत्री नीतू कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे ।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube