बिहार: सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, चार अन्य घायल

पटना। बिहार में लखीसराय जिले के शेखपुरा-सिकंदरा रोड पर ट्रक और टाटा विक्टा की टक्कर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। घटना में चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

हलसी थाना प्रभारी के मुताबिक जिले के हलसी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में मुख्य सड़क पर टाटा विक्टा और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गयी है।वहीं 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गये हैं।

शेखपुरा से सिकंदरा की ओर जा रही टाटा विक्टा में एक ही परिवार के लोग थे। मंगलवार सुबह करीब 6 बजे एचपी गैस की एक ट्रक से विक्टा की भीषण टक्कर हो गयी। टक्कर के बाद विक्टा के परखच्चे उड़ गये। 6 लोगों की मौत मौके पर ही हो गयी।

हादसे के शिकार सभी लोग जमुई जिला के खैरा के रहने वाले बताये जा रहे हैं। सड़क हादसे का शिकार बना परिवार अपने घर के एक सदस्य का दाह-संस्कार कर पटना से लौट रहा था। इसी बीच लखीसराय और जमुई की सीमा हलसी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का शिकार हो गया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube