अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा से यूपी गेट से लेकर अक्षरधाम तक जाम, लोग परेशान

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की साइकिल यात्रा से यूपी गेट से लेकर अक्षरधाम तक जाम लगा है। जाम की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

आपको बता दें कि पिछले एक महीने से प्रदेश के विभिन्न जिलों में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता लोकतंत्र एवं देश बचाने के लिए साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं। ये हजारों साइकिल यात्री आज दिल्ली की जंतर-मंतर पर पहुंची है।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज जंतर मंतर पर रैली को संबोधित करेंगे। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजापा सरकारों ने जनता को निराश किया है।

जातीय एवं सांप्रदायिक उन्माद की राजनीति से समाज में नफरत फैलाने की कोशिश की है। विकास ठप है। नौजवानों का भविष्य बेकारी के कारण अंधकार में है। किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। कानून व्यवस्था चौपट है, महिलाएं व बच्चियाँ सहमी हैं।

ऐसी तमाम समस्याओं व अखिलेश यादव के संदेश को लेकर साइकिल यात्री प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के गांव-गांव गए थे। इस अभियान का समापन अखिलेश यादव आज जंतर-मंतर पर करेंगे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube