महाराष्ट्र के गृहमंत्री के निजी सचिव की कार से कागजात चोरी

मुंबई। महाराष्ट्र के गृहमंत्री के निजी सचिव की कार से कुछ महत्वपूर्ण कागजात एवं 50 हजार रुपये चुरा कर अज्ञात चोर फरार हो गए। मामले की जांच फलटन शहर पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

फलटन शहर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ए.आर.कांबले के अनुसार गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल के निजी सचिव बाबासाहेब सीताराम शिंदे सातारा जिले के फलटन स्थित धुलदेव में एक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शुक्रवार को आए थे। उन्होंने अपनी कार विवाह स्थल के बाहर पार्क किया था। शादी से लौटने के बाद जब वे अपनी कार के पास आए तो कार की खिड़की का कांच टूटा हुआ था। कार की पिछली सीट पर रखा बैग गायब था। बाबासाहेब सीताराम पाटिल ने इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई है,जिस पर छानबीन जारी है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube