‘यूपी नंबर 1 सुझाव आपका, संकल्प हमारा‘ अभियान का कल से होगा शुभारंभ

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में ‘यूपी नंबर 1 सुझाव आपका, संकल्प हमारा‘ अभियान का शुभारंभ 15 दिसम्बर से करने जा रही है। अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की जाएगी। इसके तहत जन आकांक्षाओं को पार्टी अपने संकल्प पत्र का हिस्सा बनाने के लिए आकांक्षा पेटी भी लांच करेगी। जिसके माध्यम से पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं से जनता का सुझाव लेगी।

कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष व वित्तमंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि भाजपा सरकार ने प्रदेश के लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। जो पिछले 70 सालों में पहले कभी नहीं किए गए। 2017 के चुनाव में भी भाजपा द्वारा जनता के सुझावों पर ही संकल्प पत्र बनाया था। संकल्प पत्र के वादों के आधार पर हम चुनाव में गए थे जिनका अनुपालन हमने सुनिश्चित किया। हमने जो कहा उसे किया है। इसी आधार पर इस बार 2022 के विधानसभा चुनावों में हम जनता के सुझावों को संकल्प पत्र का हिस्सा बनाएंगे और डबल इंजन की सरकार के जरिये उत्तर प्रदेश को सुशासन और विकास के सभी पैमानों में अव्वल बनाने के लिए किये गए संकल्प को चरितार्थ करेंगे।

बताया कि आकांक्षा पेटी के माध्यम से हम समाज के सभी वर्गों से उनके सुझाव लेने के लिए विधानसभा स्तर तक जाएंगे। साथ ही प्रदेश के सभी प्रमुख महानगरों में संकल्प पत्र समिति के सदस्यों और विभिन्न सामाजिक व व्यवसायिक वर्गों के साथ संवाद स्थापित कर उनके सुझाव एकत्रित किए जाएँगे। वेबसाइट, ई-मेल एवं मिस्ड कॉल के माध्यम से भी लोगों का सुझाव प्राप्त किया जायेगा। जिसे संकिलित कर पार्टी 2022 के विधानसभा चुनाव का संकल्प पत्र जारी करेगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube