अयोध्या में जन विश्वास यात्रा में उमड़ा जन समूह

लखनऊ। जन विश्वास यात्रा के दौरान अयोध्या के तारुन में आयोजित जनसभा में उमड़ी भीड़ को सम्बोधित करते हुए कानून मंत्री बृजेश पाठक ने सवाल पूछते हुए कहा कि आप क्या चाहते है कि सैफई में डांस हो या अयोध्या में दीपोत्सव। भ्रष्टाचार मुक्त परिवेश या भ्रष्टाचार में डूबी सरकार। माफिया सड़कों पर घूमें या अपराधी गले में तख्ती डालकर निकले। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को प्रदेश में शांति, प्रदेश का विकास चाहिए इसलिए उसे भाजपा पसंद है । उन्होने कहा कि 2017 के पहले माफिया व गुंडे सड़को पर बंदूके लेकर निकलते थे। हत्या लूट व बलात्कार की घटना लगातार होती रहती थी। सपा सरकार में अपराधी मुख्यमंत्री आवास पर नाश्ता करते थे।

वहीं बसपा में बगैर मनी के कुछ नहीं होता है। सरकार ने बिना भेदभाव के गरीबों को निःशुल्क आवास, गम्भीर बीमारी में इलाज के लिए बीमा, रसोई गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराया। कोविड काल में भाजपा के कार्यकर्ता गरीबों को खाद्यान्न, प्रवासी मजदूरों को भोजन व पैर में पहनने के लिए चप्पलें बांट रहे थे। वहीं विपक्षी दल के नेता सोशल मीडिया तक सीमित थे।


प्रदेश सरकार में मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम को लेकर वैश्विक स्तर पर सरकार के काम की सराहना हुई है। कोविड काल में सरकार द्वारा किये गये कामों की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। सरकार सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को बिना भेदभाव के दिया गया है। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की वजह से जनता में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर सांसद लल्लू सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पूर्व सांसद हरिओम पाठक सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

’इस बार 325 से अधिक सीटें जीतेगी भाजपा’

अयोध्या ब्लाक मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि 2022 के चुनाव में भाजपा 325 से अधिक सीटें जीतेगी। सरकार की उपलब्धियों को लेकर मंत्री जनविश्वास यात्रा के माध्यम से जनता से आशीर्वाद लेने जा रहे है। सरकार ने कानून का राज स्थापित इसे और प्रभावशाली बनाया जायेगा। हर गरीब को यह महसूस होगा की सत्ता में उसकी भागीदारी है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धान्त पर चलकर अंतिम व्यक्ति का उत्थान हमारी प्राथमिकता है। सरकार ने हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का काम किया। कनाडा से मां अन्नपूर्णा की प्रतिमा भारत ले आयी गयी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube