गोरखपुर-बस्ती मण्डल की तीनों सीटों पर भाजपा का कब्जा

गोरखपुर। गोरखपुर-बस्ती मंडल की खंड स्थानीय निकाय की तीनों सीटें भाजपा ने जीत ली है। मंगलवार को हुई मतगणना में गोरखपुर-महराजगंज सीट से भाजपा के सीपी चंद ने जीती है। देवरिया-कुशीनगर सीट से डॉ. रतनपाल सिंह और बस्ती-संतकबीरनगर सीट से सुभाष युदवंश ने जीत हासिल की है। पिछली बार हुए चुनाव में तीनों सीटों पर सपा ने जीत दर्ज की थी।

गोरखपुर-महराजगंज खंड स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी सीपी चंद ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी रजनीश यादव को 04 हजार 432 वोटों से हराया। कचहरी क्लब में मंगलवार को हुई मतगणना में भाजपा के सीपी चंद को 04 हजार 839 वोट मिले। सपा प्रत्याशी रजनीश यादव को सिर्फ 407 वोट पर संतोष करना पड़ा। हालांकि जीत की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। यहां मैदान में सिर्फ दो ही प्रत्याशी थे।

देवरिया-कुशीनगर सीट पर भाजपा के रतनपाल सिंह ने सपा के डॉ. कफील खान को 03 हजार 224 मतों के अंतर से हराया है। रतनपाल को 04 हजार 255 मत मिले हैं, जबकि डॉ. कफील खान 01हजार 31 मत हासिल हुआ है। इनके अलावा भारतीय कृषक दल के विनय प्रकाश श्रीवास्तव को 02 मत, जनता-समता पार्टी के मुक्ति नाथ सिंह को 11, निर्दलीय शैलेश कुशवाहा को 18 और आफताब आलम को 05 मत मिले। मतगणना में 102 मत अवैध पाए गए।

कड़ी सुरक्षा के बीच मंगलवार को देवरिया-कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के लिए कलेक्ट्रेट में मतगणना हुई। मतगणना के दौरान करीब 10:30 बजे तक ही जीत की स्थिति साफ होने लगी थी। भाजपा से दावेदारी कर रहे डॉ. रतनपाल सिंह अंत तक आगे बने रहे। मतगणना के लिए लगाए गए 08 टेबल पर गिनती पूरी हुई। इस सीट के लिए देवरिया और कुशीनगर जिले के कुल 05 हजार 526 में से 05 हजार 424 जनप्रतिनिधियों ने मतदान किया था।

बस्ती-संतकबीरनगर एमएलसी सीट पर भाजपा के सुभाष यदुवंश ने सपा प्रत्याशी संतोष उर्फ सनी यादव को 04 हजार 280 मतों से हराया है। मतगणना शुरू होने के बाद जैसे ही मतपत्रों की गड्डियां बनाई जाने लगीं तभी भाजपा की जीत तय दिखने लगी। मतगणना हुई तो भाजपा के सुभाष यदुवंश को 05 हजार 167 और सन्नी को 887 वोट मिले।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube