इस दिन आएगा अक्षय कुमार की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का ट्रेलर

अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की आगामी ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फिल्म पृथ्वीराज काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी के अलावा अभिनेता संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम भूमिकाओं में हैं। लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई इस फिल्म का ट्रेलर सोमवार यानी 9 मई को रिलीज किया जायेगा। इसकी जानकारी फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर दी है।

यशराज के बैनर्स तले बनी फिल्म ‘पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज के किरदार में होंगे। अभिनेत्री मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी। संजय दत्त ‘काका कन्ह’ के किरदार में और सोनू सूद राजकवि चंद बरदाई के किरदार में नजर आएंगे। इन सबके अलावा आशुतोष राणा और साक्षी तंवर भी फिल्म में दिखाई देंगे। फिल्म में इन दोनों कलाकारों का किरदार भी महत्वपूर्ण होगा।

चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में 3 जून, 2022 को रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube