इटली में ग्लेशियर टूटा, छह लोगों की मौत, 12 से अधिक लापता

रोम। उत्तरी इटली में सामान्य से अधिक तापमान के बीच रविवार दोपहर वेनेटो के क्षेत्र में पुंटो रोक्का ग्लेशियर पर एक बर्फ की चट्टान टूटने से छह लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत नाजुक है। इस दौरान एक दर्जन से अधिक लोग लापता हो गए।

इस क्षेत्र में रिकार्ड उच्च तापमान दर्ज किए जाने के एक दिन बाद यह हादसा हुआ। इस क्षेत्र के कुछ हिस्सों में समुद्र का स्तर 40 डिग्री सेल्सियस (104 डिग्री फारेनहाइट) को पार कर गया है। क्षेत्रीय अधिकारियों के मुताबिक मर्मोलडा के शिखर पर तापमान लगभग 10 डिग्री सेल्सियस (50 डिग्री फारेनहाइट) था। आमतौर पर आल्प्स की सबसे ऊंची चोटियों पर पूरे वर्ष तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे रहता है।

वेनेटो में नागरिक सुरक्षा के क्षेत्रीय पार्षद जियानपाओलो बोटासिन ने कहा है कि इस क्षेत्र में इटली का शहर वेनिस भी शामिल है। मर्मोलडा की चोटी समुद्र तल से 3,343 मीटर (लगभग 11,000 फीट) ऊपर है। इसकी गिनती इटली के टेढ़े-मेढ़े डोलोमाइट्स रेंज के सबसे ऊंचे पहाड़ों में होती है। उन्होंने बताया कि ग्लेशियर पर बर्फ की चट्टान टूटने से चपेट में आए लोगों में पर्वतारोही और पैदल यात्री भी शामिल हैं। अब क्षेत्र में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। घायलों को नजदीकी शहरों के अस्पतालों में ले जाया गया है। राहत और बचावकर्मी लापता लोगों तलाश में हेलीकाप्टर, हाउंड डॉग यूनिट और अत्याधुनिक ग्लोबल पोजिशनिंग तकनीक का प्रयोग कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube