भारतीय सैन्य अधिकारी को सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन की कमान

न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र संघ के शांति अभियानों में भारतीय सेना की हिस्सेदारी महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करती है। भारतीय सैन्य अधिकारी को सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन की कमान सौंपी गयी है। भारत के लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन का नया सैन्य कमांडर नियुक्त किया गया है।

संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव एंटोनियो गुतेरेस ने भारतीय सैन्य अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के सैन्य कमांडर के रूप में नियुक्ति का आदेश जारी किया। लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रमण्यम से पहले भी इस मिशन का नेतृत्व भारतीय सैन्य अधिकारी के हाथ में ही था। वे लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनेकर की जगह लेंगे। लेफ्टिनेंट जनरल तिनेकर को मई 2019 में दक्षिण सूडान मिशन का सैन्य कमांडर बनाया गया था।

नए सैन्य कमांडर सुब्रमण्यम भारतीय सेना में 36 वर्ष से अधिक समय से कार्यरत हैं। संयुक्त राष्ट्र मिशन से जुड़ने से पूर्व वे सेना के मध्य भारत क्षेत्र में जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य कर रहे थे। वे सेना के एकीकृत मुख्यालय में खरीद व उपकरण प्रबंधन के अतिरिक्त महानिदेशक व स्ट्राइक इन्फैंट्री डिवीजन में डिप्टी जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी वे वर्ष 2000 में सिएरा लियोन में संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ काम कर चुके हैं। वे वियतनाम, लाओस और कंबोडिया में भारत के रक्षा अधिकारी के रूप में दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube