भाजपा नेताओं ने नामांकन किया

लखनऊ 01 अगस्त 2022। विधान परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों ने सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन किया।


भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद उप-चुनाव के लिए प्रत्याशी डा. धर्मेन्द्र सिंह व निर्मला पासवान सोमवार को सुबह प्रदेश कार्यालय पहुंचे। विधान परिषद प्रत्याशियों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र देव सिंह, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल व अन्य पार्टी पदाधिकारियों से भेंट की।


पार्टी कार्यालय स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में सभी प्रत्याशियों का प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने अभिनंदन करते हुए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह, प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर व गोविन्द नारायण शुक्ल सहित अन्य वरिष्ठ पार्टी के पदाधिकारी व बडी़ संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
तत्पश्चात प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में सभी पार्टी प्रत्याशी सामूहिक रूप में नामांकन हेतु पार्टी कार्यालय से निकलकर विधानभवन स्थित पार्टी के विधानमण्डल दल कार्यालय पहुुंचे।


बाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व बृजेश पाठक, वित्त एवं संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना की उपस्थिति में सभी पार्टी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर बडी़ संख्या में राज्य सरकार के मंत्रीगण, विधायक व अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube