समाजवादी पार्टी हमेशा से करती है अपराधियों की पैरवी : ब्रजेश पाठक

  • रामगोपाल यादव की सीएम योगी से मुलाकात पर डिप्टी सीएम ने कसा तंज
  • भू-माफिया रामेश्वर सिंह यादव की पैरवी करने पहुंचे थे रामगोपाल यादव

लखनऊ, 2 अगस्त। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि सपा हमेशा से ही अपराधियों की पैरवी करती रही है। समाजवादी पार्टी ने अपराधियों का समर्थन किया है और सरकार किसी भी अपराधी, बदमाश के खिलाफ नरमी नहीं बरतने वाली है। उन्होंने साफ कर दिया कि जो अपराध करेगा उसके खिलाफ सरकार कार्रवाई अवश्य करेगी और उनकी अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर भी चलेगा।

सोमवार शाम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस दौरान रामगोपाल यादव भू-माफिया रामेश्वर यादव और जोगेंद्र यादव की पैरवी करने पहुंचे थे। जिसके बाद रामगोपाल यादव का एक पत्र भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उस पत्र में रामगोपाल यादव ने एटा से सपा के पूर्व विधायक रामेश्वर यादव और उनके भाई पर लगे मुकदमों को फर्जी बताते हुए उनकी पैरवी की थी।

मालूम हो कि रामेश्वर सिंह यादव के खिलाफ एटा में ही विभिन्न थानों में अब तक कुल 86 अभियोग विभिन्न धाराओं में पंजीकृत हैं। यही नहीं रामेश्वर सिंह यादव ने सरकारी और गैर सरकारी भूमि पर डरा धमकाकर अवैध कब्जे किए थे। वहीं आयकर विभाग ने अब तक करीब 52 करोड़ की चल अचल संपत्ति भी कुर्क की है।

क्या है पूरा मामला?

-रामेश्वर यादव और जोगेंद्र सिंह यादव के खिलाफ सरकारी जमीनों पर कब्जा करने के आरोप

-पूर्व विधायक रामेश्वर यादव के खिलाफ 86 केस दर्ज हैं

-रामेश्वर यादव को पुलिस ने पहले ही गैंगस्टर एक्ट में आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया

कौन हैं रामेश्वर यादव

-समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक हैं रामेश्वर यादव

-18 जून को डीएम ने उनकी जमीन की कुर्की का आदेश किया था जारी

-अब तक करीब 52 करोड़ की चल अचल संपत्ति भी कुर्क

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube