मेक्सिको में स्वामी विवेकानंद की पहली प्रतिमा का अनावरण

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने हाल ही में मैक्सिको में स्वामी विवेकानंद की एक प्रतिमा का अनावरण किया। ओम बिरला ने मेक्सिको के चापिंगो विश्वविद्यालय में स्वतंत्रता सेनानी डॉ. पांडुरंग खानखोजे की एक आवक्ष प्रतिमा का भी अनावरण किया।  उन्होंने लैटिन अमेरिका के सबसे पुराने कृषि विश्वविद्यालय चैपिंगो विश्वविद्यालय का भी दौरा किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानवता के लिए स्वामी विवेकानंद की  शिक्षा भौगोलिक बाधाओं और समय से परे है।  उन्होंने कहा कि मेक्सिको में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करने का मौका पा कर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। 

उन्होंने दावा किया कि लैटिन अमेरिका में स्वामी जी की यह पहली प्रतिमा है।  यह प्रतिमा लोगों के लिए, विशेष रूप से क्षेत्र के युवाओं के लिए, प्रयास करने और परिवर्तन के लिए प्रेरणा का स्रोत होगी। इससे वे अपने देश को नए शिखर पर ले जाएंगे।

लोकसभा अध्यक्ष ने मैक्सिकन संसद परिसर में भारत-मेक्सिको मैत्री उद्यान का उद्घाटन किया था. उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत-मेक्सिको फ्रेंडशिप पार्क, जो दोनों देशों के बीच संबंधों की जीवंतता का प्रतीक है, लोकतंत्र की ऊर्जा और सुगंध को पूरी दुनिया में फैलाएगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube