विदेश राज्यमंत्री मुरलीधरन ब्राजील की दो दिवसीय यात्रा पर साओ पाउलो पहुंचे

साओ पाउलो (ब्राजील)। भारत के विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ब्राजील की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर आज यहां पहुंचे। यह जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी। मुरलीधरन दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय विचार-विमर्श में हिस्सा लेंगे।

 

उन्होंने ट्वीट किया- ‘मैं भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर ब्राजीलियाई कांग्रेस को संबोधित करने और ब्राजील के नेतृत्व और भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं।’

भारत के विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, विदेश राज्यमंत्री के रूप में मुरलीधरन की यह पहली ब्राजील यात्रा है। विदेश राज्यमंत्री 08 नवंबर को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ब्राजील की संसद में आयोजित एक सत्र में हिस्सा लेंगे। उनका ब्राजील की संसद के उच्च एवं निचले सदन के सदस्यों, राजनयिकों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों एवं ब्राजील की सरकार के प्रतिनिधियों को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है। वो ब्राजील के उपराष्ट्रपति से भेंट करेंगे और वहां के विदेश मंत्री से चर्चा करेंगे। मुरलीधरन का साउ पाउलो में भारतीय समुदाय से मुलाकत करने का भी कार्यक्रम है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube