कारागार एवम होमगार्डस राज्यमंत्री ने केन्द्रीय रक्षामंत्री से की शिष्टाचार भेंट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड्स राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने आज नई दिल्ली में केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से अलग-अलग शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने गृहमंत्री एवं रक्षामंत्री को विभागीय उपलब्धियों पर प्रकाशित पुस्तक की एक-एक प्रति के साथ बंदिया द्वारा मथुरा जिला कारागार में बने ठाकुरजी का वस्त्र, मेरठ जिला कारागार में बना फुटबाल एवं गौतमबुद्ध नगर जिला कारागार में बनी बुद्ध की प्रतिमा भेंट की।

 

धर्मवीर प्रजापति ने मुलाकात के दौरान कारागार विभाग को और अधिक सुदृढ़ किये जाने के बारे में विस्तृत चर्चा की एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने अवगत कराया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल मार्गदर्शन में लगातार सुधार हो रहा है। होमगार्ड्स एवं कारागार एवं होमगार्डस विभाग में मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन भी सुनिश्चित कराया जा रहा है। बन्दियों से लगातार संवाद किया जा रहा है जिससे कि उनकी मनोवृत्ति में बदलाव आये। हाल ही में होमगार्डस विभाग ने अपना हीरक जयन्ती समारोह मनाया।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube