मुंबई में सुबह राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर ने अंतिम सांसे ली।

मुंबई। बॉलीवुड जगत से दुखद खबर आ रही है। राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक कृष्णा राज कपूर सोमवार सुबह नहीं रही। वे 87 वर्ष की थीमुंबई में सुबह राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर ने अंतिम सांसे ली।बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का सोमवार सुबह निधन हो गया। 87 वर्षीय कृष्णा को अगस्त में साउथ मुंबई स्थित एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। कुछ समय बाद उन्हें डिस्चार्ज भी कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि, लेकिन कुछ दिनों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। जैसे ही यह दुखद खबर सबको मिल रही है बॉलीवुड सितारे ट्विटर के जरिए श्रद्धांजलि व्यक्त कर रहे है। अभिनेत्री रवीना टंडन ने श्रद्धांजलि देते हुए ट्विट किया है और लिखा है कि एक युग खत्म हो गया। भगवान आपको शक्ति दे और आपकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति। 

सुहेल सेठ ने भी ट्विटर पर इस खबर के आने के बाद शोक व्यक्त किया है। वे लिखते हैं कि, बहुत दुख हुआ। कपूर खानदान की एंकर और एक अमेजिंग ह्यूमन बीइंग थी।

सोहा अली खान खिखती हैं कि, मुझे माफ करना कि मुझे यह दुखद समाचार सुनाई दे रहा है। कई बार उनसे इंटरेक्शन हुआ जो कि मेमोरेबल है। वे इनक्रेडेबल पर्सनॉलिटी थी जिनमें पैशन था। उन्हें बहुत मिस किया जाएगा।

आमिर खान ने ट्विट कर लिखा है कि, राजकपूर अगर फिल्म मेकिंग के इंस्टीट्यूशन थे तो कृष्णा जी उस इंस्टीट्यूशन को जी रही थी। हम सभी के लिए बहुत दुखद खबर है। रणधीर जी, ऋषि जी, चिंपू जी, रीमा और रितुजी को और पूरे परिवार को मेरा प्यार। 

कुणाल खेमू ने ट्विट किया है कि, एलीगेंट, रीगल और लविंग, कुछ इस प्रकार मैं कृष्णा जी को याद करता हूं। उन्हें बहुत मिस किया जाएगा। परिवार के लिए प्यार और प्रार्थना

कपूर खानदान में कृष्णा राज कपूर के सबसे ज्यादा करीबी रणबीर कपूर माने जाते हैं। रणबीर कपूर की दादी कृष्णा राज कपूर उनकी फिल्मों को जरूर देखती थी। रणबीर उन्हें भी अपना सबसे बड़ा समीक्षक मानते थे। रणबीर अपनी दादी के बेहद करीबी रहे, लंबे समय तक वह उनके साथ उनके घर पर भी रहे थे। 

  

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube