संक्रामक विचार प्रक्रिया का ‘टिप ऑफ आइसबर्ग’ है, जो अपने साथ निराशा, दुख, ईर्ष्‍या और गहरी उदासी को साथ लिए चलता है.

हम सब का मूल स्‍वभाव साथ रहना है. एक दूसरे का साथ देना, चाहना हमारी आदिम आदत रही है. संभवत: इसलिए तो अरस्‍तु ने हमें सामाजिक प्राणी कहा है. वह केवल प्राणी कहकर भी काम चला सकते थे, लेकिन सामाजिक इसलिए कहा, क्‍योंकि वह देख रहे थे कि कैसे अकेले-अकेले रहते हुए हम एक साथ आए हैं. मनुष्‍य के सफर की शुरुआत अकेलेपन से हुई, उसने साथ रहना ‘सीखा’ है. एक अकेली गुफा से आरंभ हुई यात्रा ही तो कबीले, गांव, कस्‍बे और महानगर से होते हुए रात-दिन रोशन रहने वाली धरती के रूप में बदली है.     संक्रामक विचार प्रक्रिया का ‘टिप ऑफ आइसबर्ग’ है, जो अपने साथ निराशा, दुख, ईर्ष्‍या और गहरी उदासी को साथ लिए चलता है.

इस यात्रा में हमारा आकार भी बदला. हम प्रकृति से दूर हुए. दूर से अधिक हमने उसे नियंत्रित करने की कोशिश की. इस ‘कोशिश’ के तनाव से ‘देवदार’ सरीखे इंसान गमलों जैसे दिखने लगे तो इसका मन, सोच पर असर पड़ना सहज ही माना जाएगा. अब पूरी दुनिया अकेलेपन, उदासी, कुंठा और डिप्रेशन की ओर बढ़ रही है. यह मनुष्‍य के रूप में हमारी यात्रा का एक ऐसा पड़ाव है, जहां हमारी चेतना में ऐसे बदलाव देखने को मिल रहे हैं, जो मनुष्‍य की यात्रा को किसी नए तट की ओर धकेलने वाले हैं.

असल में प्रकृति/नेचर दुनिया की सबसे बड़ी शिक्षक, विज्ञान है. उसके पास हर समस्‍या का समाधान है. हां, उसे जानने समझने के लिए वैसी दृष्टि का होना जरूरी है. बाकी बातें फिर कभी आज हम मनुष्‍य के मूल स्‍वभाव मिठास के कम होते जाने और अकेलेपन के बढ़ते जाने पर बात केंद्रित रखते हैं.

अगर आप किसी डॉक्‍टर से कहें कि आज सबसे बड़ी बीमारी कौन सी है. जो मनुष्‍य समाज के लिए सबसे अधिक घातक है, तो वह बहुत से विकल्‍प के बीच वह कह सकते हैं, डायबिटीज. क्‍योंकि वह हमारी संपूर्ण जीवन पद्धति को बाधित करने का काम कर सकती है. मैं इसमें केवल एक ही चीज़ जोड़ना चाहता हूं कि डायबिटीज से कहीं अधिक घातक अकेलापन है. अकेलापन, केवल अकेले रहना नहीं है. यह तो उस संक्रामक विचार प्रक्रिया का ‘टिप ऑफ आइसबर्ग’ है, जो अपने साथ निराशा, दुख, ईर्ष्‍या और गहरी उदासी को साथ लिए चलता है.

इस लेख की तैयार के दौरान मुझे बीबीसी की एक रिपोर्ट मिली. जिसने अकेलेपन के प्रति मेरी समझ को बल दिया. इसमें ‘ब्रिटिश रॉयल कॉलेज ऑफ़ जनरल प्रैक्टिशनर्स’ के हवाले से बताया गया है कि अकेलापन डायबिटीज जैसी भयानक बीमारी है. इससे भी उतने ही लोगों की मौत होती है, जितनी डायबिटीज़ की वजह से. अकेलापन हमारे सोचने-समझने की ताक़त को कमज़ोर करता है. अकेला रहना हमारी अक़्लमंदी पर बहुत खराब असर डालता है. बीमारियों से लड़ने की हमारी क्षमता कम होती है. तो इस अर्थ में डायबिटिज पर अकेलापन कहीं भारी है.

डिप्रेशन, उदासी भारत में देर से कदम रख रहे हैं, इनका सफर तो आपके प्रिय देश अमेरिका, ब्रिटेन से आरंभ हुआ. सिगमंड फ्रायड कहां से आए. कितने पहले वह संभलने को कह गए! उनके समाज हमारी तुलना में अधिक भौतिकवादी रहे. संपन्‍न रहे. अविष्‍कार वहीं होते रहे हैं. दुनिया की सबसे अच्‍छी मशीनें, कारखाने वहीं  हैं. आज के संदर्भ में समझना है तो आईफोन एक सरल मिसाल है.

एप्‍पल को अमेरिकन समाज के लिए हम साल छह महीने में नया वर्जन देना होता है, क्‍योंकि इतनी ही देर में वह पुराने से ऊब जाता है. जहां समाज बहुत अधिक संपन्‍न होगा, वहां जीवन के प्रति अलग, निजी नजरिया और रिश्‍तों में तनाव का स्‍तर कुछ और होगा.

आत्‍मीयता की आंच समय, स्‍नेह के तंदूर में ही बढ़ती है. जहां हसरतों की ऊंची लहर होगी, वहां प्रेम का पीछे छूटते जाना स्‍वाभाविक ही है. लेकिन भारत में जहां यूरोप, अमेरिका की तुलना साधन, सुविधा से करना संभव नहीं वहां समय से पहले हमारे लोगों को ऊबते जाना, अकेले होते जाना चौंकाने वाला है.

असल में उदारीकरण के रास्‍ते हमने पूरी दुनिया, बाजार को अपने घर में आने तो दिया,  लेकिन उसके लिए हमारा समाज, सोच और बच्‍चे एकदम तैयार नहीं थे. इसे ऐसे भी कहा जा सकता है कि हमने इस ओर ध्‍यान ही नहीं दिया. हमने ध्‍यान नहीं दिया कि शहरों में रोजगार बढ़ेगा तो लोग वहां जाएंगे लेकिन रहेंगे कैसे! हमने ध्‍यान नहीं दिया कि हमारे स्‍कूल और कॉलेज में जो पढ़ाया जा रहा है, वह समय से बहुत पुराना और पीछे का है. हमारी दृष्टि केवल ‘गिरमिटिया’ वाली होकर रह गई. इसीलिए हम सब कुछ नौकरी के आसपास बुनते हैं. जिंदगी के नजदीक नहीं! बढ़ता अकेलापन, गहरी उदासी हमारे घोसलों तक चलकर नहीं आई, हमने उसे आने का न्‍योता दिया.

In the summer there are numerous possibilities for walks, both in the valley and to reach mountain huts and agritourism huts, perhaps making use of the facilities that lead to altitude. The government decided to "requisition" the Renault factories. For all the doomsaying about the death of the paper book, it is proving resilient. Not only were the respondents satisfied with Germany for the moment, but that they planned to stick around. Garokk sends the unconscious Colossus sliding down the now icy corridor, and knocks Ororo for a loop. Delivery to our property was coordinated to our needs and the actual delivery was carried out precisely to the minute something that rarely ever happens, in my experience. It is only several years later, that the conception of Vishnu as the rescuer of the world appeared, incarnating as differents avatara s, when the equilibrium of the world is in danger. Strange Psychokinetic Strategy Lupin the 3rd Retrieved May 30, Since a number of manga series have been created by several artists and released in several Futabasha magazines. Back to Nature A one-of-a-kind house on a Japanese island blurs the indoor-outdoor divide. There is no dust jacket, but the front of the cover is embossed in gold. Humoral Theory: Greek physicians advanced the humoral theory of disease. Also He has put eternity in their hearts, except that no one can find out the work that God does from beginning to end. It makes up the shortage of common mills, and it is the best choice to produce coarse powder at big capacity. SS: You recently told the Atlanta Journal Constitution about the young entrepreneurs that are starting to take up that mantel.

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube