भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विधान परिषद प्रत्याशियों की विजय पर दी बधाई

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने पार्टी के विधान परिषद प्रत्याशियों की विजय पर उन्हें बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मानवेन्द्र सिंह एवं पद्मसेन चौधरी को प्रचंड जीत दर्ज करने की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।

चौधरी ने कहा कि यह जीत यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन व माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्कृष्ट नेतृत्व तथा भारतीय जनता पार्टी की उत्तम नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि विधान परिषद में सदस्य के रूप में सदन में आपकी उपस्थिति अंत्योदय तथा सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगी।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयी सम्मानित विधान परिषद सदस्यों की कर्तव्यनिष्ठा, अंत्योदय का संकल्प तथा कर्मठता सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बढ़ रहे देश तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश के विकास में सहभागी बनेगी।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube