अक्षय कुमार ने अपनी सास डिंपल कपाड़िया का एक वीडियो शेयर किया…

राजस्थान में अपनी आगामी फिल्म ‘हाउसफुल 4’ की शूटिंग खत्म करने के बाद इन दिनों अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ इटली में छुट्टियां मना रहे हैं. अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना दोनों ने वेकेशन की फोटो और वीडियो शेयर किए हैं. अक्षय कुमार ने अपनी सास डिंपल कपाड़िया का एक वीडियो शेयर किया है, जो कि वायरल हो गया है. वीडियो में डिंपल अपनी डेब्यू फिल्म ‘बॉबी’ के गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं.दरअसल, डिंपल ने इटली में एक सड़क पर 1973 में रिलीज हुई अपनी डेब्यू फिल्म ‘बॉबी’ के गाने की धुन सुनी. इसके बाद वो अपने आप को रोक नहीं पाईं और डांस करने लगीं. इसी का वीडियो अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया.

अक्षय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- जब आप इटली के एक छोटे शहर में सड़कों पर घूम रहो हो और एक म्यूजिशियन बॉबी फिल्म का गाना बजा रहा हो! लाइफ बहुत ही सुंदर संयोग से भरी हुई है. ट्विंकल खन्ना ने भी इस वीडियो को शेयर किया.

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इंडस्ट्री में अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में अक्षय ने जैसलमेर में फिल्म हाउसफुल 4 की शूटिंग दौरान ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडयो में वो साइकिल चलाते हुए नजर आ रहे थे. साथ ही बॉक्सिंग की भी प्रैक्टिस कर रहे थे.

अक्षय ने वीडियो शेयर करते हुए फैंस को चेतावनी भी दी है. उन्होंने कहा कि वो इसे सड़क पर ना दोहराएं. बता दें कि अक्षय कुमार ने नियमित दिनचर्या और खान-पान में वर्कआउट को भी शामिल किया हुआ है.  

अक्षय ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

हाल ही में तनुश्री-नाना विवाद को लेकर अक्षय कुमार ने बांद्रा-कुर्ला कॉम्पलेक्स स्थित साइबर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. अक्षय का आरोप है कि उन्हें बदनाम करने की साजिश के तहत यूट्यूब पर एक फेक वीडियो चलाया जा रहा है. जिसमें वे इस विवाद पर टिप्पणी करते दिख रहे हैं. जबकि शिकायत में अक्षय का दावा है कि उन्होंने अभी तक तनुश्री विवाद के बारे में कुछ भी नहीं बोला है. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या है मामला?

तनुश्री ने नाना पाटेकर पर शूटिंग के दौरान छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. उन्होंने 2008 में एक फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान नाना पर अपने साथ जोर जबरदस्ती की कोशिश का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा था, ‘नाना पाटेकर जबरन करीब आना चाहते थे, वो शूटिंग के दौरान गाने का हिस्‍सा नहीं थे, बावजूद उन्‍होंने उनके साथ इंटीमेट होने की कोशिश की.’

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube