दक्षिण कोरिया में बारिश से तबाही, 31 लोगों की मौत

सियोल। दक्षिण कोरिया में तेज बरसात से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। देश का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। अब तक कम से कम 31 लोगों की मौत हो चुकी है। 10 से ज्यादा नागरिक लापता हैं। हजारों लोग घरों को खाली कर पलायन कर चुके हैं। लोगों को बाढ़ प्रभावित राहत शिविरों में ठहराया गया है।

ओसोंग शहर में भूमिगत सड़क मार्ग जलमग्न है। यहां 19 वाहन फंसे हुए हैं।इन वाहनों में कितने लोग हैं, यह साफ नहीं हो सका है। केंद्रीय आपदा एजेंसी के मुताबिक सबसे अधिक तबाही उत्तरी ग्योंग सांग प्रांत में हुई है। यहां भारी भूस्खलन हुआ है। घर ढह गए हैं। इस राज्य में 16 और दक्षिण चुंगचेओंग प्रांत में चार से अधिक लोगों की जान चली गई। हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

इसके अलावा दक्षिणपूर्वी काउंटी येओंगजू और केंद्रीय काउंटी चेओंगयांग में इमारतों के जमींदोज होने से मलबे में दबे तीन लोगों का दम निकल गया। गोएसन बांध पानी से लबालब हो गया है। देश के अन्य हिस्सों में भी जानमाल का बड़ा नुकसान हुआ है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube