नितिन देसाई की आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, मौत की वजह आई सामने

मुंबई। अपने करियर में कई सुपरहिट हिंदी और मराठी फिल्मों में कला निर्देशन कर चुके देसाई की ऑटोप्सी रिपोर्ट सामने आने के बाद उनकी मौत का खुलासा हो गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण फांसी लगना ही बताया गया है। उनका शव 2 अगस्त को कर्जत में एनडी स्टूडियो में फांसी के फंदे पर संदिग्ध हालात में लटका मिला था।

नितिन चंद्रकांत देसाई का पोस्टमॉर्टम जेजे अस्पताल में चार डॉक्टरों की टीम ने किया। रायगढ़ पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक निष्कर्षों के अनुसार मौत का कारण फांसी है। मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक स्टूडियो के एक कर्मचारी ने सुबह करीब 9:30 बजे कर्जत पुलिस स्टेशन में फोन कर बताया कि नितिन देसाई ने आत्महत्या कर ली है। फिर पुलिस और उनकी फॉरेंसिक टीम ने उस कमरे का निरीक्षण किया, जहां उनका शव लटका मिला था। हालांकि, पुलिस को नितिन देसाई का सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन कुछ ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली हैं।

नितिन देसाई के करीबी सहयोगी नितिन कुलकर्णी ने मीडिया को बताया कि मुंबई पहुंचने के बाद देसाई को अंतिम विदाई दी जाएगी। देसाई के बच्चे अमेरिका में हैं। नितिन देसाई का अंतिम संस्कार 4 अगस्त की शाम को कर्जत के एनडी स्टूडियो में किया जाएगा। इस बीच उनके परिवार ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

इस बीच, विधायक महेश बाल्दी ने कहा कि नितिन देसाई आर्थिक तंगी में थे, इसीलिए उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube