गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा खगड़िया, मुठभेड़ में दरोगा शहीद सिपाही घायल

खगड़िया (बिहार) : खगड़िया और नौगछिया पुलिस जिला की सीमा पर स्थित नारायणपुर के दुधैला बहियार में 12 अक्टूबर की देर रात डकैतों के साथ मुठभेड़ में खगड़िया जिला के पसराहा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह शहीद हो गए। हमले में सिपाही दुर्गेश कुमार गंभीर रूप से घायल है| उसका भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना में एक डकैत भी मारा गया है। बताया जाता है कि पसराहा थानाध्यक्ष आशीष को दिनेश मुनि गिरोह के अपने क्षेत्र में होने तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में होने की भनक लगी थी।

बिना समय गंवाये थानाध्यक्ष आशीष अपने पास उपलब्ध पुलिस बल के साथ डकैत गिरोह की तलाश में दुर्धला बहियार पहुंच गए जहां उनकी मुठभेड़ डकैतों के साथ हो गई। पुलिस ने एक डकैत को मार गिराया लेकिन इसी बीच एक गोली थानाध्यक्ष आशीष के पेट में लग गई। थानाध्यक्ष को कवर कर रहा सिपाही दुर्गेश जांध में गोली लग जाने से घायल हो गया। शनिवार को तड़के थानाध्यक्ष और सिपाही को विशेष बंदोबस्त से चिकित्सा के लिए भागलपुर ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने थानाध्यक्ष आशीष को मृत लाया गया घोषित कर दिया| घायल सिपाही की हालत में सुधार हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube