यूपी का बजट 2024-25 (वन व पर्यावरण) : 2030 तक वनावरण व वृक्षावरण 15 प्रतिशत किए जाने का लक्ष्य

लखनऊ:  योगी सरकार के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को प्रस्तुत किए आम बजट में वन व पर्यावरण से जुड़े कार्यों को भी विस्तृत रूप से रखा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार प्रदेश में हरीतिमा वृद्धि हेतु सतत प्रयासरत है।

बजट भाषण में वन व पर्यावरण से जुड़े प्रमुख अंश
● राज्य सरकार प्रदेश में हरीतिमा वृद्धि हेतु सतत् प्रयासरत है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में वनावरण एवं वृक्षावरण प्रदेश के भौगोलिक क्षेत्र का 9.23 प्रतिशत है। वर्ष 2030 तक वनावरण एवं वृक्षावरण 15 प्रतिशत तक किये जाने का लक्ष्य है।

● वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में उत्तर प्रदेश में हरीतिमा विस्तार हेतु प्रदेश में वृहद स्तर पर 35 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष 36.16 करोड़ पौधारोपण का कार्य कराया गया। वर्षाकाल-2024 में 35 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य प्रस्तावित है।

● सामाजिक वानिकीकरण योजना हेतु 600 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

● पौधशाला प्रबंधन योजना हेतु 175 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

● ग्रीन इंडिया मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों हेतु 110 करोड़ रूपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

● प्रोजेक्ट टाइगर एंड प्रोजेक्ट एलीफेंट योजना के लिए 48.94 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

● जनपद लखनऊ स्थित कुकरैल वन क्षेत्र में कुकरैल नाइट सफारी पार्क की स्थापना हेतु 50 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।

Related Articles

Back to top button
X (Twitter)
Visit Us
Follow Me
YouTube
YouTube